रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ी खबर, ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई बात, म्यूनिख में होगी अगली बैठक

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत काफी सकारात्मक रही। दोनों नेताओं ने युद्ध खत्म करने और एक 'शांति समझौते' पर जोर दिया।

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत काफी सकारात्मक रही। दोनों नेताओं ने युद्ध खत्म करने और एक 'शांति समझौते' पर जोर दिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को म्यूनिख में होने वाली बैठक के बारे में चर्चा की। इस बैठक में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

US

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट।

तीन साल पुरानी नीति पलटी

इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर वाशिंगटन की तीन साल पुरानी नीति को पलटते हुए बुधवार को कहा कि वह और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन कैदियों की अदला-बदली के बाद युद्ध की समाप्ति के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पुतिन से फोन पर हुई लंबी बातचीत का जिक्र किया और कहा कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए “साथ मिलकर, बहुत निकटता से काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।”

End of Feed