डोनाल्ड ट्रंप ने इन 8 देशों पर फोड़ा 'टैरिफ बम', भारत के इस पड़ोसी देश पर लगाया 30% टैक्स

जिन देशों के लिए शुल्क पत्र भेजे गये हैं उनमें से कोई भी अमेरिका का बड़ा औद्योगिक प्रतिद्वंद्वी नहीं है। ये देश फिलीपीन, ब्रुनेई, मॉल्डोवा, अल्जीरिया, लीबिया, इराक और श्रीलंका हैं। यह इस बात का संकेत है कि खुले तौर पर ‘शुल्क’ (टैरिफ) शब्द के प्रति अपने लगाव का इजहार करने वाले एक राष्ट्रपति अब भी इस विचार से मोहित हैं कि व्यापार पर कर लगाने से अमेरिका में समृद्धि आएगी।

Trump New Tarrif : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देशों पर नए टैरिफ की घोषणाएं कर रहे हैं। सात जुलाई की समय सीमा खत्म होने के बाद कई देशों के ऊपर उन्होंने टैरिफ की दर काफी ज्यादा कर दी है। बुधवार को उन्होंने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इसके अलावा अल्जीरिया, ब्रुनेई, ईराक, लीबिया, मोलदोवा, फिलिपींस और श्रीलंका पर उन्होंने टैरिफ लगाया है। अल्जीरिया, इराक, लीबिया और श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, ब्रुनेई और मालदोवा पर 25 फीसद और फिलिपींस पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगा है। टैरिफ की यह नई दर ब्राजील सहित इन सभी देशों पर एक अगस्त से लागू होगी।

Donald Trump

देशों पर नया टैरिफ लगा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

अमेरिका का बड़ा औद्योगिक प्रतिद्वंद्वी नहीं

End of Feed