अब पेंटागन हुआ 'डिपार्टमेंट ऑफ वार', नाम बदलने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

पेंटागन अमेरिका रक्षा विभाग और सेना का मुख्यालय है। इस फैसले पर ट्रंप ने मीडिया से कहा कि पेंटागन का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वार' रखने के बारे में वह पिछले कुछ समय से रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ एवं डैन केने के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।

Department of War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रक्षा विभाग का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वार' कर दिया। नाम बदलने से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। पेंटागन अमेरिका रक्षा विभाग और सेना का मुख्यालय है। इस फैसले पर ट्रंप ने मीडिया से कहा कि पेंटागन का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वार' रखने के बारे में वह पिछले कुछ समय से रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ एवं डैन केने के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।

Donald Trump

पेंटागन में अमेरिकी सेना का मुख्यालय है। तस्वीर-AP

यह नाम ज्यादा उपयुक्त-ट्रंप

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रंप ने कहा, 'हमने पहला और दूसरा विश्व युद्ध जीता। इसके पहले और बाद की लड़ाइयां हमने जीतीं। इसके बाद हमने इसका नाम डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस रखा, और अब हम इसे बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वार' करने जा रहे हैं।' ट्रंप ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिवेश को देखते हुए यह नाम ज्यादा उपयुक्त है।

End of Feed