अलर्ट मोड में US नेवी, ईरान के खिलाफ अमेरिका ने अब की ये सख्ती, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

Hormuz Strait Blockade: डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना की सख्त कार्रवाई दिखाई गई। ईरान के खिलाफ नाकाबंदी और बढ़ते तनाव के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

Hormuz Strait Blockade: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया के एक्स पर 15 अप्रैल 2026 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई दिखाई गई है। यह वीडियो होर्मुज जलडमरूमध्य का है, जहां समुद्र में अमेरिकी युद्धपोत गश्त करते नजर आ रहे हैं। धुंध भरे माहौल में नौसेना के जहाज तेजी से आगे बढ़ते दिखते हैं और पास में एक बड़ा टैंकर भी नजर आता है। वीडियो में नौसेना के रेडियो संदेश भी सुनाई देते हैं। इसमें साफ कहा गया है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नाकाबंदी लागू कर दी गई है।

Hormuz Strait blockade

ईरान के खिलाफ सख्ती, ट्रंप ने दिखाया नौसेना का दम (Photo: X/@TrumpDailyPosts)

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

जो भी जहाज बिना अनुमति के इस इलाके से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे वापस लौटने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग भी किया जा सकता है। यह पूरा मामला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच बातचीत सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद ईरान ने इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाना शुरू कर दिया, जिसका अमेरिका ने विरोध किया।

End of Feed