दुनिया

अलर्ट मोड में US नेवी, ईरान के खिलाफ अमेरिका ने अब की ये सख्ती, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

Hormuz Strait Blockade: डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना की सख्त कार्रवाई दिखाई गई। ईरान के खिलाफ नाकाबंदी और बढ़ते तनाव के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

Image

ईरान के खिलाफ सख्ती, ट्रंप ने दिखाया नौसेना का दम (Photo: X/@TrumpDailyPosts)

Hormuz Strait Blockade: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया के एक्स पर 15 अप्रैल 2026 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई दिखाई गई है। यह वीडियो होर्मुज जलडमरूमध्य का है, जहां समुद्र में अमेरिकी युद्धपोत गश्त करते नजर आ रहे हैं। धुंध भरे माहौल में नौसेना के जहाज तेजी से आगे बढ़ते दिखते हैं और पास में एक बड़ा टैंकर भी नजर आता है। वीडियो में नौसेना के रेडियो संदेश भी सुनाई देते हैं। इसमें साफ कहा गया है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नाकाबंदी लागू कर दी गई है।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

जो भी जहाज बिना अनुमति के इस इलाके से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे वापस लौटने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग भी किया जा सकता है। यह पूरा मामला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच बातचीत सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद ईरान ने इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाना शुरू कर दिया, जिसका अमेरिका ने विरोध किया।

पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर असर

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में तेल का व्यापार होता है। ऐसे में इस इलाके में तनाव बढ़ने का असर पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे अमेरिका की ताकत बता रहे हैं, तो कुछ इसे बढ़ते तनाव की चिंता के रूप में देख रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article