अक्तूबर में दक्षिण कोरिया दौरे की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग के साथ कर सकते हैं मुलाकात!

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, APEC शिखर सम्मेलन, जो अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में होगा, ट्रंप के लिए चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार इस साल अक्टूबर के अंत में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरिया की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए गंभीर चर्चाएं होंगी, लेकिन इसकी कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। सीएनएन ने शनिवार को ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के तीन अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारी कर रहे हैं।

Jinpin Trump Meeting

दक्षिण कोरिया में हो सकती है ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात (AP)

APEC शिखर सम्मेलन में हो सकती है ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात

समाचार एजेंसी एनआई के ने बताया कि सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, APEC शिखर सम्मेलन, जो अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में होगा, ट्रंप के लिए चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। सीएनएन ने बताया कि कैसे पिछले महीने एक फोन कॉल में शी जिनपिंग ने ट्रंप और उनकी पत्नी को चीन आने का न्योता दिया था, और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस पर सहमति जताई, हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।

End of Feed