दुनिया

'लेबनान नहीं जाएगी इजरायली सेना, वापस बुलाओ', ट्रंप ने अचानक नेतन्याहू को घुमाया फोन, क्या-क्या हुई बातचीत?

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान द्वारा अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों, जमीनी स्टेशनों और ड्रोन ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद बड़ा दावा किया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर की बात। AP

Photo : AP

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष गहराता जा रहा है। दरअसल, ईरान द्वारा अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में में ईरानी हवाई रक्षा, जमीनी स्टेशन और ड्रोन ठिकानों पर हमले किए। इस स्ट्राइक में पश्चिम एशिया में माहौल तनावपूर्ण हो चुका है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा,"इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन 'बीबी' नेतन्याहू के साथ बेहद रचनात्मक और सफल बातचीत हुई है।"

लेबनान नहीं जाएगी इजरायली सेना: ट्रंप

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस बातचीत के बाद अब बेरूत (लेबनान) में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा और जितने भी सैनिक वहां जाने के रास्ते में थे, उन्हें वापस बुला लिया गया है। इस कदम को क्षेत्र में सैन्य तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है।

इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति ने लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह को लेकर भी एक दावा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हिजबुल्लाह के साथ भी एक बहुत अच्छी बातचीत हुई है। ट्रंप के मुताबिक, इस बातचीत में हिजबुल्लाह इस बात पर पूरी तरह सहमत हो गया है कि अब सभी तरह की गोलीबारी और हमले तुरंत रोक दिए जाएंगे। समझौते के तहत यह तय हुआ है कि इजरायल अब हिजबुल्लाह पर कोई हमला नहीं करेगा और ठीक इसी तरह हिजबुल्लाह भी इजरायल पर कोई हमला नहीं करेगा।

'ईरान के साथ चल रही अच्छी बातचीत'

वहीं, ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बहुत तेजी से और अच्छी बातचीत जारी है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि इजरायली सेना ने लेबनान के भीतर ऐतिहासिक घुसपैठ शुरू कर दी है। इसी बीच लेबनान में इजरायली कार्रवाई को लेकर चेतावनी जारी किया।

ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरानी पक्ष ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लेबनान समेत सभी मोर्चे शामिल हैं। ऐसे में किसी एक फ्रंट पर भी हमला या सैन्य कार्रवाई पूरे सीजफायर के उल्लंघन के बराबर मानी जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article