नोबेल पुरस्कार से चूके तो ट्रंप की जगी नई ख्वाहिश! चाहते हैं 'लेखन' के लिए मिल जाए उन्हें पुलित्जर

पेंडलटन स्थित टी. एड गैरीसन एरिना में अपने रिपब्लिकन समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने रूसी जांच की कवरेज के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले पत्रकारों पर निशाना साधा। ट्रंप ने दावा किया कि रूस से जुड़ी जांच पर उनकी रिपोर्टिंग गलत थी। ट्रंप ने समर्थकों की भीड़ से कहा, 'मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला।'

Donald Trump: नोबेल शांति पुरस्कार पाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चाहत पूरी नहीं हुई है। इसकी कसक उनके मन में है। वह दूसरे पुरस्करों से खुद को दिलासा देना चाहते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि नोबेल न सही तो कम से कम उन्हें पुलित्जर पुरस्कार से ही सम्मानित कर दिया जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि उन्हें उनके 'लेखन' के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। बुधवार को साउथ कैरोलिना में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हों नोबेल एवं पुलित्जर दोनों पुरस्कार से वंचित किया गया है। ट्रंप ने दावा किया कि उनके 'लेखन' के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

'लेखन के लिए भी मुझे पुलित्जर पुरस्कार मिलना चाहिए था'

पेंडलटन स्थित टी. एड गैरीसन एरिना में अपने रिपब्लिकन समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने रूसी जांच की कवरेज के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले पत्रकारों पर निशाना साधा। ट्रंप ने दावा किया कि रूस से जुड़ी जांच पर उनकी रिपोर्टिंग गलत थी। ट्रंप ने समर्थकों की भीड़ से कहा, 'मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। मुझे पुलित्जर भी नहीं मिला। मुझे लेखन के लिए भी पुलित्जर पुरस्कार मिलना चाहिए था।'

End of Feed