जब हमें नाटो की जरूरत थी तब वे मौजूद नहीं थे, आगे भी मौजूद नहीं होंगे, NATO चीफ से मुलाकात के बाद ट्रंप ने खुलकर जताई नाराजगी

Donald Trump: यह बैठक मंगलवार देर रात अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद हुई, जिसमें जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल है।

Trump Meets Rutte: नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर कर दी। इस मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, जब हमें नाटो की जरूरत थी तब वे मौजूद नहीं थे, और अगर हमें उनकी फिर से जरूरत पड़ी तो वे मौजूद नहीं होंगे। ग्रीनलैंड को याद रखें, वह बड़ा, खराब ढंग से प्रबंधित, बर्फ का टुकड़ा।

Rutte and Trump

ट्रंप ने की NATO चीफ से मुलाकात (File photo)

निजी बैठक में क्या हुआ, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया। इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि नाटो सदस्य देशों द्वारा ईरान की मदद की अपील को नजरअंदाज करने और जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने के बाद अमेरिका ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन छोड़ने पर विचार कर सकता है।

End of Feed