ट्रंप पहले ही दिन लेने जा रहे बड़े फैसले, दुनिया में हलचल मचनी तय; शपथ के साथ ही कर दिया है ऐलान

ट्रंप ने पांच नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर शानदार जीत दर्ज की थी। ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान दो बार हमला किया गया और उन्हें दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रंप बने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति
  • शपथ लेते ही ट्रंप ने कर दिए अपने इरादे साफ
  • शासन के पहले ही दिन लेने वाले हैं बड़े फैसले

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले चुके हैं। ट्रंप आज से आधिकारिक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। जैसा कि कहा जा रहा था कि ट्रंप शपथ लेते ही कई बडे़ फैसले ले सकते हैं, वो सच साबित होता दिख रहा है। ट्रंप ने अपने शपथ के दौरान साफ कर दिया कि वो अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन ही कई बड़े फैसले लेने वाले हैं। जिसमें कुछ क्षेत्रों में इमरजेंसी का भी आदेश शामिल है। शपथ लेने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि आज, मैं ऐतिहासिक कार्यकारी आदेशों की एक श्रृंखला पर हस्ताक्षर करूंगा और इन कार्यों के साथ, हम अमेरिका की पूर्ण बहाली और सामान्य ज्ञान की क्रांति शुरू करेंगे।

End of Feed