official White House Website: डोनाल्ड ट्रम्प के संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट 'अमेरिका वापस आ गया है' (America is Back) शब्दों के साथ लॉन्च हुई है। गौर हो कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली है। पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने शपथ ली। इस शीर्ष पद यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद, व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट को एक नए होमपेज के साथ अपडेट किया गया, जिसमें उनकी तस्वीर और संदेश था, 'अमेरिका वापस आ गया है।'
' हर एक दिन मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ूंगा'
व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर डोनाल्ड ट्रम्प का एक संदेश भी दिखाया गया, जिसमें लिखा था, 'हर एक दिन मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते, जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।'
