"ट्रंप ने व्हाइट हाउस को ऐसा बना दिया है जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री खोल दी हो", ओबामा ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

ओबामा ने सिर्फ इंटीरियर डिजाइन ही नहीं, बल्कि ट्रंप प्रशासन की प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश के सामने गंभीर सैन्य और कूटनीतिक चुनौतियां हैं, तब प्रशासन की प्राथमिकताएं कितनी अजीब हैं।

Barak Omaba Mocks Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में कराई जा रही रीमॉडलिंग और अंदरूनी बदलावों को लेकर एक बेहद तीखा और मजाकिया तंज कसा है। ओबामा ने ओहियो में आगामी मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को ऐसा बना दिया है, जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री (Cheesecake Factory) खोल दी हो। ओबामा के इस तीखे व्यंग्य ने वहां मौजूद समर्थकों के बीच जमकर ठहाके लगवाए और यह बयान अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

Barak obama

ओबामा ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

व्हाइट हाउस के रेनोवेशन और 'गोल्ड' प्रेम पर तंज

रैली को संबोधित करते हुए ओबामा ने मज़ाक में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को राजनीति छोड़कर 'HGTV' (होम रिनोवेशन से जुड़े टीवी चैनल) पर होना चाहिए क्योंकि उनका पूरा ध्यान घर की सजावट और कंस्ट्रक्शन पर है। ओबामा ने तंज कसते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि आपने इस पर ध्यान दिया या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका पूरा फोकस होम रेनोवेशन पर है। उन्हें एचजीटीवी (HGTV) पर होना चाहिए। वह एक ऐसा बॉलरूम बनवा रहे हैं जो खुद व्हाइट हाउस से भी बड़ा है। उन्होंने रोज गार्डन को पक्का कर दिया है, साउथ लॉन पर एक हेलीपैड बना दिया है—और हर तरफ सिर्फ सोना ही सोना है! इस सोने को क्या हो गया है? हर चीज पर और ज्यादा सोना भर दिया है! उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, उन्होंने व्हाइट हाउस को ऐसा बना दिया है जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री खोल दी हो। हर तरफ बस सोना ही सोना नजर आता है।

End of Feed