फिर अपनी बात से पीछे हटे ट्रंप; होर्मुज में 20% फीस का प्रस्ताव लिया वापस, ईरानी जहाजों पर 'फुल ब्लॉकेड' का किया ऐलान

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी बात से पीछे हट गए हैं। वह होर्मुज से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% फीस लगाने के अपने बयान से पीछे हट गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद 20% 'संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिपूर्ति शुल्क' लगाने का प्रस्ताव वापस लेने का निर्णय लिया है। मैंने तय किया है कि 20% शुल्क की जगह अब खाड़ी के विभिन्न देश अमेरिका में व्यापार और निवेश के बड़े समझौते करेंगे।

ट्रंप

ट्रंप

उन्होंने कहा कि शुल्क लगाने के बजाय खाड़ी क्षेत्र के कई देश अमेरिका में व्यापार और निवेश के बड़े समझौते करेंगे। ट्रंप के अनुसार, इन निवेशों से अमेरिका में उद्योग, विनिर्माण इकाइयों और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जबकि खाड़ी देशों को भी इसका दीर्घकालिक आर्थिक लाभ मिलेगा।

End of Feed