दुनिया

मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

इजरायल-ईरान युद्ध में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई मारे गए हैं। इजरायल की तरफ से भी ऐसा ही दावा किया गया है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप ने की खामनेई के मारे जाने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर अपने हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम कमांडर खामनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, 'इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक खामनेई की मौत हो गई है। यह सिर्फ ईरान की जनता के लिए बल्कि अमेरिका और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए न्याय है, जो उनके शासन और समर्थक समूहों की हिंसा कि शिकार हुए हैं।' इससे पहले इजरायल ने भी ऐसा ही दावा किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी अपने राष्ट्रपति के इस सोशल मीडिया पोस्ट को री-पोस्ट किया है। अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया गया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), सेना और अन्य सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब संघर्ष नहीं चाहते और कथित रूप से ‘इम्युनिटी’ की मांग कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि खामनेई हमारे इंटेलिजेंस और बहुत ही उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम को धोखा नहीं दे पाए। उन्होंने कहा, हमारी अत्याधुनिक खुफिया तंत्र और सैन्य कार्रवाई के जरिए हमने यह कार्रवाई की। हम इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सुप्रीम लीडर खामनेई और इस जंग में मारे गए उनके अन्य साथी कुछ भी नहीं कर सकते थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, 'जैसा कि मैंने कल रात ही कहा कहा, अभी उन्हें इम्युनिटी मिल सकती है, लेकिन बाद में मौत ही मिलेगी। उम्मीद है कि IRGC और पुलिस अब ईरान के देशभक्तों के साथ मिलकर काम करें और देश को उस ऊंचाई तक लेकर जाएं, जो वह डिजर्व करते हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में 'शांति स्थापित करने' के उद्देश्य से सैन्य कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है। उधर, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ट्रंप के इस दावे पर कड़ी नजर बनाए हुए है। मिडल-ईस्ट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह घटनाक्रम क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है।

इधर इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के सात बड़े अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया है। इजरायली एयरफोर्स ने कहा कि उनके उनके विमानों ने पूरे ईरान में मिलिट्री टार्गेट पर निशाना लगाकर ईरान के सात बड़े अधिकारियों को मार गिराया है।

जिन अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया गया है, उनके नाम हैं - अली शामखानी (Ali Shamkhani), मोहम्मद पकपौर (Mohammad Pakpour), सालेह असादी (Saleh Asadi), मोहम्मद शिराजी (Mohammad Shirazi), अजीज नसीरजादेह (Aziz Nasirzadeh), होसेन जबल अमेलियां (Hossein Jabal Amelian) और रेजा मोजाफ्फरी-निया (Reza Mozaffari-Nia)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखे अपने पोस्ट में इजरायल एयरफोर्स ने साथ ही लिखा, इनके बिना दुनिया बेहतर जगह है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article