ब्राजील में लूला डी सिल्वा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति, ट्रंप के हैं बड़े आलोचक

इस जीत के साथ 80 वर्षीय लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए चौथी बार देश की कमान संभाल ली है। लूला की यह ऐतिहासिक वापसी लैटिन अमेरिका में तेजी से पैर पसार रही दक्षिणपंथी लहर पर रोक लगाने के रूप में देखी जा रही है।

Lula Da Silva Wins Reelection in Brazil: ब्राजील के वामपंथी नेता और वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के बेहद कड़े मुकाबले में सुदूर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो (Flávio Bolsonaro) को हरा दिया है। इस जीत के साथ 80 वर्षीय लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए चौथी बार देश की कमान संभाल ली है। लूला की यह ऐतिहासिक वापसी लैटिन अमेरिका में तेजी से पैर पसार रही दक्षिणपंथी लहर पर रोक लगाने के रूप में देखी जा रही है।

Lula de silva

लूला डी सिल्वा ने जीता ब्राजील चुनाव

वोटों का आंकड़ा और परिणाम

ब्राजील की सर्वोच्च चुनावी संस्था द्वारा 97% से अधिक वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की गई। लूला डी सिल्वा 51.74% वोट (लगभग 42 लाख वोटों से बढ़त) और फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.26% वोट मिले। यह चुनाव ब्राजील के इतिहास में सबसे अधिक ध्रुवीकृत और तनावपूर्ण चुनावों में से एक रहा। वोटिंग के दिन परिवहन बाधाओं और खराब मौसम के कारण भारी विवाद हुआ।

End of Feed