गाजा में 'भुखमरी से मौत' पर ट्रंप की नेतन्याहू को नसीहत, बोले- 'इसे फर्जी नहीं बता सकते'

इजरायल ने रविवार को सहायता प्रवाह में सुधार के लिए कुछ क्षेत्रों में सैन्य अभियानों को प्रतिदिन 10 घंटे के लिए रोकने की घोषणा की। इन उपायों के साथ-साथ, सैन्य अभियान भी जारी रहे। इजरायल ने नवीनतम हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, जो सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच घोषित संघर्ष विराम समय सीमा के बाहर हुए। सहायता एजेंसियों ने नये उपायों का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि ये नाकाफी हैं।

Gaza News: गाजा में 'भूख से किसी की मौत' न होने के इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दावे से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने असहमति जताई है। स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'गाजा के दृश्य बताते हैं कि वहां भुखमरी का संकट है और इसे फर्जी नहीं बताया जा सकता।' पश्चिम एशिया में अपने सबसे बड़े सहयोगी देश अमेरिका से नेतन्याहू को इस तरह की अलग राय सुनने को मिली है।

Netanyahu

गाजा में एजेंसियों द्वारा राहत सामग्री गिराई जा रही है। तस्वीर-AP

बच्चों की तस्वीरों से दुनिया भर में आक्रोश

इजरायल ने रविवार को सहायता प्रवाह में सुधार के लिए कुछ क्षेत्रों में सैन्य अभियानों को प्रतिदिन 10 घंटे के लिए रोकने की घोषणा की। इन उपायों के साथ-साथ, सैन्य अभियान भी जारी रहे। इजरायल ने नवीनतम हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, जो सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच घोषित संघर्ष विराम समय सीमा के बाहर हुए। सहायता एजेंसियों ने नये उपायों का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि ये नाकाफी हैं। दुर्बल बच्चों की तस्वीरों ने दुनिया भर में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। गाजा की अधिकांश आबादी अब सहायता पर निर्भर है और खाद्य सामग्री तक पहुंच लगातार खतरनाक होती जा रही है। जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विमानों ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई।

End of Feed