दुनिया

ईरान संग वार्ता से पहले तेल का ढिंढोरा पीटने लगे ट्रंप, बोले- हमारे पास पर्याप्त तेल, ज्यादातर टैंकर आ रहे US

US Iran Peace Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद वार्ता से पहले अमेरिकी तेल भंडार की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हमारे पास बेहतर गुणवत्ता का तेल भंडार है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान का प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एकजुट हुआ। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़बोला बयान सामने आया जिसमें उन्होंने अमेरिकी तेल की जमकर तारीफ की और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टैंकर इस वक्त हमारी ओर आ रहे हैं और हमारे पास बेहतर गुणवत्ता का अधिक तेल भंडार मौजूद है।

क्या कुछ बोले ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और पूरी तरह खाली तेल टैंकरों की बड़ी संख्या इस समय अमेरिका की ओर बढ़ रही है ताकि वह हमसे उच्च गुणवत्ता तेल ले सकें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, ''दुनिया के सबसे बड़े और पूरी तरह खाली तेल टैंकरों की बड़ी संख्या इस समय अमेरिका की ओर बढ़ रही है, ताकि वे यहां से बेहतरीन और सबसे 'स्वीट' यानी उच्च गुणवत्ता वाला तेल और गैस लोड कर सकें।''

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास दुनिया के अगले दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों को मिलाकर भी कहीं ज्यादा तेज भंडार है, और उसकी गुणवत्ता भी उनके कहीं बेहतर है।

'अमेरिका आ रहे ज्यादातर टैंकर'

ट्रंप ने इस पोस्ट को लेकर एक अमेरिकी चैनल के पत्रकार के साथ बातचीत में कहा कि ज्यादातर टैंकर अमेरिका आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने विशाल समुद्र पर नज़र डालिए, ज़्यादातर टैंकर तेल भरने के लिए अमेरिका आ रहे हैं। हमारे पास बहुत सारा तेल है।''

'होर्मुज नहीं खोल रहा ईरान'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है, क्योंकि ईरान होर्मुज नहीं खोल रहा है, बल्कि इसलिए कि निकट भविष्य में इसके खुलने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने ईरान को एक 'विफल होता देश' भी बताया। ट्रंप ने कहा, ''मुझे लगता है कि लोग समझ रहे हैं कि इस जलडमरूमध्य से जाने के अलावा भी दूसरे विकल्प मौजूद हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''जो भी नतीजा होगा, मैं आपको बता दूंगा- ज़्यादा समय नहीं लगेगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article