अमेरिका में 'अवैध' भारतीय प्रवासियों को निर्वासित किया जाना शुरू, ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को बिठाकर सैन्य विमान किया रवाना

ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन करने का वादा किया था, और अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने निर्वासन के लिए चिह्नित 15 लाख लोगों में से लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों की सूची तैयार की है।

Indian Migrants Deported From USA: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करना शुरू कर दिया है और एक सैन्य विमान सी-17 भारतीयों को लेकर देश से रवाना हुआ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका की एक सैन्य उड़ान सोमवार को भारत के लिए रवाना हुई। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Indian in usa

अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेज रहा अमेरिका (फाइल फोटो- सांकेतिक)

सी-17 विमान रवाना हुआ

इंडिया टुडे के मुताबिक, अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सी-17 विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कम से कम 24 घंटे में पहुंचेगा। ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन करने का वादा किया था, और अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने निर्वासन के लिए चिह्नित 15 लाख लोगों में से लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों की सूची तैयार की है। हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि इस उड़ान में कितने भारतीय सवार थे।

End of Feed