हॉवर्ड यूनिवर्सिटी-ट्रंप के बीच टकराव और बढ़ा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-समाप्त होगा विश्वविद्यालय का कर छूट दर्जा

Trump Vs Harvard University : हॉवर्ड यूनिवर्सिटी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दोनों में से कोई झुकने के लिए तैयार नहीं है। अब ट्रंप ने कहा कि है कि उनका प्रशासन हॉवर्ड विश्वविद्यालय के कर छूट दर्जे को समाप्त करेगा। हॉवर्ड अमेरिका का सबसे बुराना और समृद्ध विश्वविद्यालय है।

Trump Vs Harvard University : हॉवर्ड यूनिवर्सिटी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दोनों में से कोई झुकने के लिए तैयार नहीं है। अब ट्रंप ने कहा कि है कि उनका प्रशासन हॉवर्ड विश्वविद्यालय के कर छूट दर्जे को समाप्त करेगा। हॉवर्ड की गिनती अमेरिका के सबसे पुराने और समृद्ध विश्वविद्यालयों में होती है। दरअसल, दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों पर रोक लगाने सहित व्यापक सुधारों को लागू करने की मांग की थी जिसे हॉवर्ड ने ठुकरा दिया। इसके बाद से विश्वविद्यालय और ट्रंप के बीच टकराव चल रहा है।

DT

हॉवर्ड विवि से बेहद खफा हैं ट्रंप।

ट्रंप ने 2.2 अरब डॉलर का फेडरल ग्रांट रोका

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि 'हम हॉवर्ड के टैक्स छूट के दर्जे को वापस लेने जा रहे हैं। वह इसी के लायक है।' दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने विश्वविद्यालय के 2.2 अरब डॉलर का अपना फेडरल ग्रांट रोक दिया है। हॉवर्ड इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच ट्रंप का नया फरमान आ गया है।

End of Feed