ट्रंप पड़े नरम, कनाडा और मैक्सिको के खिलाफ टैरिफ पर लगाई 30 दिनों की रोक, चीन को राहत नहीं

कनाडा और मेक्सिको दोनों ही अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में अपने-अपने शुल्क लगाने वाले थे। लेकिन अब ट्रंप ने इसे 30 दिनों के लिए टाल दिया है। जिसके बाद इन दोनों देशों ने भी कदम रोक लिया है।

Tariffs to Canada and Mexico: कनाडा और मैक्सिकों के खिलाफ टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर थोड़े नरम पड़े हैं। अलग-अलग बातचीत में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कम से कम एक महीने के लिए टैरिफ को रोकने पर सहमति जताई है। चीन के खिलाफ ट्रंप के टैरिफ मंगलवार को प्रभावी होने की उम्मीद है।

Donald Trump

ट्रंप ने दी 30 दिनों की राहत

ट्रंप ने की ट्रूडो से बात

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार से लगने वाले शुल्क से पहले, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उन्होंने सोमवार सुबह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की और दोपहर 3:00 बजे फिर से उनसे बात करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को मेक्सिको के अपने समकक्ष से भी बात करेंगे। कनाडा और मेक्सिको दोनों ही अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में अपने-अपने शुल्क लगाने वाले थे। लेकिन अब ट्रंप ने इसे 30 दिनों के लिए टाल दिया है। जिसके बाद इन दोनों देशों ने भी कदम रोक लिया है।

End of Feed