Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया में 51 साल बाद दस्तक देगा चक्रवात, 20 हजार घरों पर छाया बाढ़ का साया

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिसबेन के निकट ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी सरकार क्वींसलैंड सरकार को 250,000 'सैंडबैग' (रेत से भरे बैग) उपलब्ध करा रही है।

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिसबेन के निकट ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने तैयारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में यह 51 वर्षों में पहला चक्रवात होगा। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेत की बोरियां जमा कर ली हैं।

Cyclone Alfred

चक्रवात 'अल्फ्रेड'

कहां से उठा चक्रवात?

चक्रवात 'अल्फ्रेड' वर्तमान में प्रशांत महासागर के ऊपर बन रहा है जिसके बुधवार से ब्रिस्बेन के पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। एक स्थानीय निवासी कोलोपी ने कहा, ''यह विनाशकारी हवाएं हैं।'' उन्होंने कहा कि जमीन से टकराने तक इसके इतने ही शक्तिशाली बने रहने की उम्मीद है।

End of Feed