Russia Train Accident: रूस में भीषण रेल हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बेपटरी हुई ट्रेन; 100 से अधिक लोग घायल

Russia Train Accident: रूस के वोल्गोग्राड में एक ट्रेन और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन में 800 से अधिक यात्री सवार थे।

Russia Train Accident: रूस के दक्षिणी वोल्गोग्राड क्षेत्र में सोमवार को भीषण रेल हादसा हो गया। वोल्गोग्राड में एक ट्रेन और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्रेन में 800 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसा के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरने से पहले ट्रेन और ट्रक की टक्कर हुई थी।

Russia Train Accident

घटनास्थल की तस्वीर।

कितने बजे हुआ हादसा?

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि 20 डिब्बों वाली यह ट्रेन रूस के तातारस्तान गणराज्य के कज़ान से सोची के पास रिसोर्ट शहर एडलर जा रही थी, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.30 बजे यह हादसा हुआ।

End of Feed