Tornadoes in US: अमेरिका में तूफान और बवंडर ने मचाई भारी तबाही, मलबे में तब्दील हुआ शहर, 21 लोगों की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 2, 2023, 07:02 AM IST

Tornadoes in US: अमेरिका के दक्षिण और मध्य-पश्चिम भागों में विनाशकारी तूफान और बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। घर और स्कूल मलबे में तब्दील हो गए। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान चली गई।

Tornadoes in US: अमेरिका में विनाशकारी तूफान और बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। यूएस के दक्षिण और मध्य-पश्चिम भागों में शुक्रवार को आए भीषण तूफान और बवंडर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों घायल हो गए हैं। इलिनोइस में मौसम के इस प्रकोप के दौरान नई चार मौतों की सूचना मिली।

Tornadoes in America, Storm in america, Tornado devastation and death

अमेरिका में बवंडर से भारी तबाही

नेशनल वेदर सर्विस के स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पूरे राज्य में 60 से अधिक बवंडर की सूचना मिली है। अमेरिकी राज्य के अधिकारियों ने कहा कि एक बड़ा और विनाशकारी बवंडर लिटिल रॉक और अरकंसास में अन्य जगहों पर शुक्रवार को दोपहर को आया, जिससे घरों में तबाही मच गई। अर्कांसस डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट की एक प्रवक्ता लाट्रेशा वुड्रूफ ने कहा कि क्रॉस काउंटी में लिटिल रॉक के पूर्वोत्तर में 4 लोगों की मौत हुई। शहर में स्कूल और घर मलबे में तब्दील हो गए। कई जगहों पर भारी तबाही देखने को मिली।

End of Feed