दुनिया

तुर्की से दुश्मनी के बीच अब मुस्लिमों के खिलाफ सड़क पर उतरे तीन यूरोपीय देश, दुनिया में हड़कंप!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 08:36 PM IST

Protest Against Muslim:इस साल ये दूसरा मौका है जब डेनमार्क में कुछ राजनैतिक दलों के प्रदर्शनकारियों ने मुसमलमानों की सबसे पवित्र धार्मिक किताब कुरआन जला दिया इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने तुर्की का झंडा भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से तुर्की भड़क गया है।

Protest Against Muslim: तुर्की और कई यूरोपीय देशों की आपसी लड़ाई अब इस्लाम के खिलाफ जंग का रूप लेती जा रही है। इस मामले में अब दुनिया के कई देश कूद पड़े हैं। रमजान के महीने में यूरोपीय देश डेनमार्क में विरोध कर रहे लोगों ने तुर्की दूतावास के सामने इस्लाम की धार्मिक किताब को जला दिया।

दअसल इस साल ये दूसरा मौका है जब डेनमार्क में कुछ राजनैतिक दलों के प्रदर्शनकारियों ने मुसमलमानों की सबसे पवित्र धार्मिक किताब कुरआन जला दिया इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने तुर्की का झंडा भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से तुर्की भड़क गया है।

इस घटना के बाद तुर्की ने कुरान और झंडे पर हाल के हमलों को पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। तुर्की ने विरोध व्यक्त करने के लिए अंकारा में डेनमार्क के राजदूत को तलब किया है। इस बैठक के दौरान, तुर्की सरकार ने डेनमार्क के अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने और ऐसे उकसावों की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने का आग्रह किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article