Pakistan की जेलों में टॉर्चर की इंतहा! छूट कर आए शख्स का दावा- India के 700 कैदी बंद, कई तो 'मेंटल' हो गए

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 15, 2023, 06:57 PM IST

27 महीनों तक पाकिस्तानी जेल में रहने वाले राम ने आगे यह भी अपील की कि केंद्र जल्द से जल्द वहां पर बंद कैदियों को छुड़ा ले। उनके मुताबिक, "वह एक लड़की के चक्कर में सीमा पार कर गए (पांच नवबंर, 2021 को) थे। छह महीने तक पूछताछ चली थी।

पाकिस्तानी की जेलों में भारत के कैदियों के साथ किस तरह का सलूक किया जाता है और वहां क्या हालात है?...ये बातें हाल ही में वहां की जेल से रिहा हुए कैदियों ने बताई हैं। दुखभरी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने बताया है कि पाकिस्तानी जेल में भारतीयों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता। नतीजतन कुछ कैदी तो पागल हो चुके हैं।

pak jail kaidi

गेमरा राम मेघवाल। (फाइल)

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान गेमरा राम मेघवाल उन्होंने बताया, "भारत के 700 बंदी वहां पर हैं, जो बहुत परेशान हैं। वे इतने आजिज आ चुके हैं कि पूछिए मत। चार-पांच साल से वे रो रहे हैं। पागल हो चुके हैं। वहां इतनी बुरी हालत है कि आप समझ नहीं सकते।"

End of Feed