ताजमहल से सोनार किले तक, टिफनी ट्रंप ने किया भारत भ्रमण, बताया यादगार अनुभव; तस्वीरें हुईं वायरल

Tiffany Trump India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत के निजी दौरे पर हैं। उन्होंने जैसलमेर के सोनार किले, आगरा के ताजमहल और दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया।

Tiffany Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पति माइकल बुलोस (Michael Boulos) के साथ देश के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। हाल ही में दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में स्थित ऐतिहासिक सोनार किले का दौरा किया। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। जैसलमेर पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने भारत यात्रा को बेहद खास बताया और कहा कि यहां का अनुभव यादगार रहा है।

Tiffany Trump

भारत की संस्कृति और विरासत ने जीता टिफनी ट्रंप का दिल (फोटो: X/@TiffanyATrump)

वहीं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने भी जैसलमेर (Jaisalmer Fort) की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और खूबसूरती वास्तव में अद्भुत है। जैसलमेर में दोनों ने प्रसिद्ध सोनार किले का भ्रमण किया और वहां की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। इस दौरान उनके साथ मौजूद पूर्व सरकारी अधिकारी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विजय बलानी ने बताया कि टिफनी ट्रंप बेहद सरल स्वभाव की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की बेटी होने के बावजूद उनके व्यवहार में किसी तरह का दिखावा नहीं था। किले का भ्रमण करते समय जब उन्हें पता चला कि आज भी कई परिवार इस ऐतिहासिक किले के भीतर रहते हैं, तो वह काफी हैरान हुईं।

End of Feed