9 देशों से गुजरती है ये नदी, लेकिन एक भी पुल नहीं, ये कैसा चमत्कार?

दुनिया में एक ऐसी नदी भी है जिसे धरती पर चमत्कार माना जाता है। इसकी लंबाई लगभग 6,400 किमी और यह नील नदी से भी लंबी बताई जाती है। यह नदी अमेजन रेनफॉरेस्ट से होकर बहती है, जिसे धरती के फेफड़े कहा जाता है। आपको दुनिया की इसी सबसे लंबी और अनोखी नदी की कुछ ऐसी खासियतें बता रहे हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी। जानिए कुछ दिलचस्प तथ्य।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Apr 12 2026, 11:16 IST
​9 देशों से गुजरती है, पर कोई पुल नहीं​ Image Credit : Canva AI01 / 06

​9 देशों से गुजरती है, पर कोई पुल नहीं​

इस नदी का नाम है अमेजन नदी जो ब्राजील सहित 9 अमेरिकी देशों से होकर बहती है। अमेजन नदी ने दक्षिणी अमेरिका के 40 फीसदी हिस्से को घेर रखा है। अमेजन नदी कुल 9 देशों ब्राजील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम जैसे देशों से गुजरती है, लेकिन हैरत की बात है कि इस नदी पर कोई भी पुल नहीं बन सका है।

​लंबाई लगभग 6,400 किमी.​​Image Credit : Canva AI02 / 06

​लंबाई लगभग 6,400 किमी.​​

इसकी लंबाई लगभग 6,400 किमी (4,000 मील), जो नील नदी से थोड़ी कम। यह करीब 9 देशों से होकर गुजरती है। इसगा उद्गम पेरू के एंडीज पर्वतमाला, मिस्मी पीक या मंटारो नदी से होता है। मुहाना अटलांटिक महासागर है।

​नदी में अथाह पानी​Image Credit : AP03 / 06

​नदी में अथाह पानी​

अमेजन नदी का पानी सात सबसे बड़ी नदियों के संयुक्त जल प्रवाह से भी अधिक है। यह नदी अमेजन वर्षावन से होकर बहती है, जो पृथ्वी के सबसे बड़े और सबसे जैव-विविध स्थानों में से एक है, इसलिए इसे "धरती का फेफड़ा" कहते हैं। यहां बड़ी संख्या में पेड़-पौधे (जैसे ऑर्किड, महोगनी) और जीव (जैसे एनाकोंडा, इलेक्ट्रिक ईल) पाए जाते हैं।

​सालाना बाढ़ आती है​Image Credit : AP04 / 06

​सालाना बाढ़ आती है​

दुनिया का सबसे बड़ा ड्रेनेज बेसिन (लगभग 70 लाख वर्ग किमी) है। यहां सालाना और नियमित बाढ़ आती है, जिससे नदी का जल स्तर कई फीट तक बढ़ जाता है। यह दुनिया की सबसे गहरी और चौड़ी नदियों में से एक है, जिसे "नदी सागर" भी कहा जाता है।

​ऑक्सीजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका Image Credit : AP05 / 06

​ऑक्सीजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका

यह दुनिया के पर्यावरण संतुलन और ऑक्सीजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके जलमार्ग कई तरह के आवास प्रदान करते हैं और विभिन्न वन्यजीव इसमें पलते हैं और पारिस्थितिकी संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं।

 खतरनाक जीवों का घरImage Credit : AP06 / 06

खतरनाक जीवों का घर

"धरती के फेफड़े" कहे जाने वाले इस क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और एनाकोंडा, इलेक्ट्रिक ईल जैसे कई खतरनाक जीवों का घर है। एनाकोंडा की कहानियां तो आज भी लोगों को डराती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!