दुनिया

Pakistan की ये है Z+ Security!जब 'बुलेट प्रूफ बुरका' पहन कोर्ट पहुंचे Imran Khan, Video देख पीट लेंगे माथा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2023, 07:49 PM IST

Imran khan viral video: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर कोर्ट में बुलेट प्रूफ बुरके के साथ एंटी टेररिज्म कोर्ट में पेश हुए खास बात ये कि इस दौरान उनके साथ स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स लगा हुआ था।

Image

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एंटी टेररिज्म कोर्ट में पेश हुए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
इमरान खान बुलेट प्रूफ बुरके के साथ कोर्ट में पेश हुए
सारी कवायद इसलिए कि कहीं इमरान खान पर कोई अटैक ना कर दे
सोशल मीडिया पर उनकी जेड प्लस सिक्योरिटी खूब वायरल हो रही है

Imran khan security viral video: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का भी हाल बेहाल है, वहां से ऐसी ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखकर माथा पीटने का मन करता है, ताजा घटनाक्रम में एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एंटी टेररिज्म कोर्ट में पेश होने जाते दिख रहे हैं और उनकी सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है।

इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कंधे के पीछे बुलेट प्रूफ बैलिस्टिक शील्ड लटकाए चलते दिखाई दे रहे हैं, और बैलिस्टिक शील्ड से इमरान खान को चारों तरफ से घेर कर रखा गया था, ये सारी कवायद इसलिए कि कहीं इमरान खान पर कोई अटैक ना कर दे, उनके अंदर एक खौफ दिखाई दे रहा था और उन्होंने खास सुरक्षा की मांग की थी।

इमरान बुलेट प्रूफ बुरके के साथ कोर्ट में हुए पेश

गौर हो कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को लाहौर कोर्ट में पेशी के लिए गए थे, इमरान खान अपने सिर से कंधे तक एक गोल बुलेट प्रूफ कैप से खुद को ढके हुए थे वो बुलेट प्रूफ बुरके (bullet proof burqa ) के साथ कोर्ट में पेश हुए, सोशल मीडिया पर उनकी जेड प्लस सिक्योरिटी खूब वायरल हो रही है

इस वीडियो को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तारीख ए इंसाफ (PTI) ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, इमरान खान की जमानत 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है इमरान खान के अदालत में पेश होने के बाद जज ने कई मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री की जमानत अवधि बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

Imran पर वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के दौरान हुआ था हमला

गौर हो कि पिछले साल नवंबर में इमरान खान पर वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के दौरान हमला हुआ था इस दौरान इमरान खान के दाएं पैर में गोली लगी थी इस हमले में इमरान खान की जान बाल-बाल बची थीइमरान खान दावा कर चुके हैं कि पाकिस्तान सरकार उनकी हत्या करवाना चाहती है। उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था।

'पाकिस्तान के पास तुर्किये की राह पर चलने या एक और म्यांमा बनने के विकल्प बचे हैं'

पाकिस्तान की सेना पर नये सिरे से प्रहार करते हुए अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि देश के पास दो विकल्प बचे हैं--तुर्किये की राह पर चले, या एक और म्यांमा बन जाए।म्यांमा में, सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आंग सान सू ची की सरकार को 2021 में अपदस्थ कर दिया, जबकि तुर्किये में 2016 में राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की सरकार गिराने की खूनी सैन्य तख्तापलट की योजना लोगों के सड़कों पर उतरने और सत्ता में बदलाव का प्रतिरोध करने के बाद नाकाम हो गई थी।

'जहां हम तुर्किये जैसा हो सकते हैं या एक और म्यांमा बन सकते हैं'

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, 'आज हम अपने संवैधानिक इतिहास में एक अहम मोड़ पर खड़े हैं, जहां हम तुर्किये जैसा हो सकते हैं या एक और म्यांमा बन सकते हैं। हर किसी को यह फैसला करना चाहिए कि क्या वे उनकी पार्टी की तरह संविधान, कानून का शासन और लोकतंत्र के साथ हैं; या एक भ्रष्ट माफिया, जंगल राज और फासीवाद के साथ हैं।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article