दुनिया

जंग के अलावा कोई विकल्प नहीं- नेतन्याहू ने कर दिया साफ, गाजा में जारी रहेंगे हमले, मचती रहेगी तबाही

इजराइल गाजा में हमले बढ़ा रहा है, क्योंकि वह हमास पर अपने बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इजराइल ने कहा है कि वह गाजा के अंदर बड़े ‘सुरक्षा क्षेत्रों’ पर कब्जा करने की साजिश रच रहा है।

Image

फिलिस्तीन इलाके में इजराइली सैनिक पर पत्थरबाजी करते हुए युवा (फाइल फोटो)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • गाजा में हमले जारी रखेगा इजराइल
  • हवाई के साथ-साथ जमीनी कार्रवाई जारी
  • बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल का हमला

इजराइल ने साफ कर दिया है कि वो गाजा में हमले को नहीं रोकेगा। इजराइल गाजा में हवाई और जमीनी हमले करते रहेगा। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कहा कि जबतक हमास उनके बंधकों को नहीं छोड़ देता, उसका खात्मा नहीं हो जाता, इजराइल गाजा से बाहर नहीं निकलेगा।

जंग के अलावा कोई विकल्प नहीं- बेंजामिन

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फिर घोषणा की कि इजराइल के पास गाजा में युद्ध जारी रखने के अलावा ‘‘कोई विकल्प नहीं’’ है और वह हमास को पूरी तरह खत्म करने, बंधकों को मुक्त करने तथा यह सुनिश्चित करने से पहले युद्ध समाप्त नहीं करेगा कि यह क्षेत्र इजराइल के लिए खतरा नहीं बने।

हमास के साथ-साथ इजराइल पर भी नजर

नेतन्याहू ने दावा किया कि हमास ने युद्ध विराम जारी रखने के लिए आधे बंधकों को रिहा करने के इजराइल के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री ने गाजा में किए गए हमलों के बाद यह बात कही। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार न मिले।

गाजा पर इजराइल का हमला जारी

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इजरायली हमलों में 48 घंटों में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजरायली सैनिक हमास पर बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण के लिए दबाव बनाने के लिए अपने हमले बढ़ा रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, रात भर मारे गए 15 लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में कम से कम 11 लोग मारे गए, उनमें से कई मुवासी इलाके में एक तंबू में थे, जहां लाखों विस्थापित लोग रहते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article