कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ नाम बदलने की तैयारी में; जानें क्या बोले

पाकिस्तान की खस्ताहालत के बारे में पूरी दुनिया तो जानती ही है, पाकिस्तान की जनता को भी अच्छे से पता है। लेकिन पड़ोसी देश के हुक्मरान न जाने किस नशे में रहते हैं कि उन्हें अपनी हकीकत पता ही नहीं चलती। तभी तो दुनियाभर में आर्थिक मदद की भीख मांगने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भारत से आगे निकलने की बात कह रहे हैं।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। हालांकि, भारत के सभी मैच दुबई में खेले जा रहे हैं। कल ही यानी रविवार 23 फरवरी को टीम इंडिया के पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इधर कंगाली की हाल पर पहुंच चुके पाकिस्तान ने कर्ज लेकर स्टेडियम बनाए हैं और उसकी टीम दो करारी हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी टीमों के भरोसे आगे का रास्ता खोज रही है। उधर दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अपना नाम बदलने की तैयारी में हैं। जी हां, शाहबाज शरीफ ने जो बात कही है अगर वह उस पर पूरी तरह से अमल करेंगे तो उन्हें अपना नाम बदलने को मजबूर होना पड़ेगा।

shehbaz sharif (1)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बड़े बोल

पाक पीएम क्यों बदलेंगे अपना नाम?

दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उसे कंगालिस्तान कहा जाता है। बार-बार दूसरे देशों से कर्ज की मांग करने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तो लोग कटोरा खाना कहने लगे थे। अब मौजूदा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने शनिवार को एक समारोह में कहा, 'अगर पाकिस्तान तरक्की के मामले में भारत से आगे नहीं निकला तो मेरा नाम शाहबाज शरीफ नहीं।' ऐसे में अब आप ही बताएं, पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए शाहबाज शरीफ को बदलना पड़ेगा या नहीं। हम तो कहते हैं उन्हें अभी से अपने लिए दूसरा नाम सोच लेना चाहिए।

End of Feed