बेहतर भविष्य के लिए उनकी लड़ाई मुझमें जिंदा है, ग्रांडपैरेंट्स डे पर कमला हैरिस ने लिखा भावुक संदेश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ग्रांडपैरेंट्स डे के मौके अपने दादा-दादी को याद किया। कमला ने बताया कि किस तरह उनके दादा अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे।

Kamala Harris pens heartfelt Note: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ग्रांडपैरेंट्स डे के मौके पर अपने दादा-दादी को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। कमला हैरिस ने कहा कि सार्वजनिक सेवा और बेहतर भविष्य के लिए लड़ने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनमें जिंदा है। इस मौके पर कमला हैरिस ने अपने दादा को याद किया जो एक सेवानिवृत्त सिविल सेवक थे और भारत की आजादी के लिए आंदोलन का हिस्सा थे। उनकी दादी ने जन्म नियंत्रण के बारे में महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाई थी।

Kamla Harris

कमला हैरिस ने यादें कीं साझा

कमला ने दादा-दादी को किया याद

एक्स पर एक पोस्ट में कमला हैरिस ने कहा, भारत में अपने दादा-दादी से मिलने जाने वाली एक युवा लड़की के रूप में मेरे दादाजी मुझे सुबह की सैर पर ले जाते थे, जहां वह समानता के लिए लड़ने और भ्रष्टाचार से लड़ने के महत्व पर चर्चा करते थे। वह एक सेवानिवृत्त सिविल सेवक थे जो भारत की आजादी के आंदोलन का हिस्सा रहे थे। मेरी दादी ने जन्म नियंत्रण तक पहुंच के बारे में महिलाओं से बात करने के लिए पूरे भारत की यात्रा की और बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी मेरे अंदर जीवित है। उन सभी को नेशनल ग्रांडपैरेंट्स डे की शुभकामनाएं, जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं।

End of Feed