Haryana: जींद के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सस्पेंड, काले शीशों के पीछे लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 11:43 PM IST

छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य को जो छात्रा पसंद आ जाती है वह किसी न किसी बहाने उसे अपने कार्यालय में बुला लेता है और अपनी कुर्सी के पास खड़ा रखता है। उनसे गंदी बात करता है, गलत नीयत से स्पर्श करता है और पास करने का लालच देता है।

जींद जिले के उचाना के राजकीय स्कूल की छात्राओं ने महिला आयोग दिल्ली, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम 5 पेज का पत्र लिखा था। इसमें छात्राओं ने खुलासा किया था कि उनके स्कूल का प्रिंसिपल करतार सिंह उन्हें प्रिंसिपल रूम में बुलाकर उनके साथ गंदी हरकतें करता है। उनके साथ छेड़छाड़ करता है। प्रिंसिपल ने अपने कार्यालय में काले शीशे का दरवाजा लगाया हुआ है।

इसमें अंदर से बाहर की तरफ सब दिखता है लेकिन बाहर से अंदर कुछ नहीं दिखता। यहां छात्राओं को बुलाकर अश्लील बात करता था, यदि कोई आता दिख जाए तो बात को घुमा देता था।

End of Feed