SCO सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- हमला कराने वालों को मिले सजा

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। सदस्यों ने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

SCO Declaration: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में उस वक्त भारत को बड़ी जीत मिली जब राष्ट्राध्यक्षों ने कश्मीर के पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के तियानजिन घोषणापत्र में साफ तौर पर पहलगाम हमले का जिक्र किया गया। सदस्य देशों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। सदस्यों ने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

SCO Decl

SCO घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा (PTI)

गाजा में हताहतों और जाफर एक्सप्रेस हमले का भी जिक्र

एससीओ सदस्य देशों ने गाजा में इजराइल द्वारा किए गए सैन्य हमलों में बड़ी संख्या में आम लोगों के हताहत होने और गाजा पट्टी में भयावह मानवीय स्थिति पैदा होने के कारण इन हमलों की निंदा की। घोषणापत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के उपायों का जिक्र किया गया और आतंकवाद से निपटने को एक बड़ी चुनौती बताया गया। इसमें कहा गया, सदस्य देश 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। एससीओ के सदस्य देशों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में खुजदार और जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकवादी हमलों की भी निंदा की।

End of Feed