Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने 11 लोगों की हत्या की

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 10:37 PM IST

Pakistan Terror Attack: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन हमलों की निंदा करते हुए प्राधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने लोगों की मौत पर शोक जताया और कहा कि आतंकवादियों को सजा दिलायी जाएगी।

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें नौ लोग पंजाब प्रांत के थे। अधिकारियों ने कहा कि प्रांत के नोशकी इलाके में बस से यात्रा कर रहे कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने यात्रियों को बस से जबरन उतार दिया और यह पुष्टि करने के बाद उनका अपहरण कर लिया कि वे पंजाबी हैं।

End of Feed