दुनिया

Iran Israel Conflict: जिस इजराइली जहाज पर ईरान ने कमांडो उतार कर किया है कब्जा, उसपर सवार हैं 17 भारतीय, सरकार हुई एक्टिव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 13, 2024, 07:43 PM IST

Iran Israel Conflict: ​ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडो ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक हेलीकॉप्टर से इजरायली से संबंधित एक कंटेनर जहाज पर हमला किया और जहाज पर कब्जा कर लिया।

Image

इजराइली अरबपति के कार्गो शीप पर ईरान ने किया कब्जा

Photo : AP

Iran Israel Conflict: ईरान-इजराइल के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान, कभी भी इजराइल पर हमला कर सकता है। लेकिन इस हमले से पहले ही ईरान ने इजराइल को बड़ा झटका दे दिया है। ईरान ने इजराइल अरबपति के एक कार्गो शिप पर कमांडो उतार कर कब्जा कर लिया है। इस जहाज पर 17 भारतीय क्रू मेंबर भी सवार हैं। जिसे बचाने के लिए भारत सरकार एक्टिव हो गई है।

इजराइली अरबपति की कंपनी का है कार्गो शिप

ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडो ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक हेलीकॉप्टर से इजरायली से संबंधित एक कंटेनर जहाज पर हमला किया और जहाज पर कब्जा कर लिया। ईरान के राज्य संचालित आईआरएनए ने कहा कि नौसेना की एक विशेष बल इकाई ने पुर्तगाली ध्वज वाले एमएससी एरीज़ नामक जहाज पर हमला किया, जो लंदन स्थित ज़ोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा एक कंटेनर जहाज है। ज़ोडियाक मैरीटाइम इज़रायली अरबपति इयाल ओफ़र के ज़ोडियाक समूह का हिस्सा है।

हेलीकॉप्टर से कमांडो ने बोला था हमला

एसोसिएटेड प्रेस को मिले एक वीडियो में देखा गया कि शनिवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हेलीकॉप्टर की मदद से कमांडो एक जहाज पर छापेमारी कर रहे हैं। हमले की जानकारी पहले ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ ने दी थी। इसने कहा था कि यह घटना अमीराती बंदरगाह शहर फुजैराह के पास ओमान की खाड़ी में हुई।

कार्गो शिप पर 17 भारतीय सवार

इजराइल से जुड़े कंटेनर जहाज पर 17 भारतीय सवार हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय नागरिकों के कल्याण और शीघ्र रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए भारत तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के माध्यम से ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article