पाकिस्तान में थाने पर आतंकी हमला, पुलिस वाहन को बम से उड़ाया, 4 अधिकारियों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 09:33 AM IST

पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में थाने पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 4 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। 6 घायल हो गए।

पेशावर: तालिबानी आतंकवादियों ने गुरुवार तड़के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया और इस हमले में 4 पुलिस कर्मी मारे गए, जबकि एक थाने पर किए हमले में 6 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

terrorist attack in pakistan

पाकिस्तान में आतंकी हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर-AP)

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक थाने पर हमले के बाद मौके पर भेजे गए अतिरिक्त बल के वाहन पर बम से हमला कर दिया गया, जिसमें 4 अधिकारियों की मौत हो गई। थाने पर हुए हमले में छह अधिकारी घायल हुए हैं।

End of Feed