दुनिया

Bird Flu: चिली में इंसान में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस, 53 साल का शख्स संक्रमित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 30, 2023, 09:30 AM IST

चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, वायरस पक्षियों या समुद्री स्तनधारियों से इंसान में फैल सकता है, लेकिन मानव-से-मानव में फैलने का कोई सबूत नहीं है।

Image

चिली में इंसान में मिला बर्ड फ्लू

Photo : PTI

Bird Flu in Chile: चिली में इंसान में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस मामले का पता एक 53 वर्षीय व्यक्ति में चला, जिसमें इन्फ्लूएंजा के गंभीर लक्षण थे। लेकिन मरीज की हालत स्थिर है। सरकार संक्रमण के स्रोत के साथ-साथ मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

पोल्ट्री में सामने आए केस

चिली में जंगली जानवरों में पिछले साल के अंत से H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। औद्योगिक फार्मों में हाल के मामलों के कारण सरकार को पोल्ट्री निर्यात को रोकना पड़ा था। अर्जेंटीना में भी औद्योगिक फॉर्म में ऐसे मामलों का पता चला है, लेकिन पोल्ट्री का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक ब्राजील अभी इससे मुक्त है। चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, वायरस पक्षियों या समुद्री स्तनधारियों से इंसान में फैल सकता है, लेकिन मानव-से-मानव में फैलने का कोई सबूत नहीं है।

इक्वाडोर में 9 साल की बच्ची हुई थी संक्रमितइस साल की शुरुआत में इक्वाडोर ने 9 साल की एक बच्ची में बर्ड फ्लू के मानव में आने के पहले मामले की पुष्टि की थी। वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि मनुष्यों के बीच फैलने का जोखिम कम है, लेकिन टीका निर्माता इंसानों के लिए बर्ड फ्लू शॉट्स तैयार कर रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ईरान में शादी पर मिसाइल हमले की जांच में जुटा अमेरिका, 4 की मौत पर उठे सवाल तो बोले जेडी वेंस- सेना से गलतियां हो जाती हैं, हम सीख लेते हैं

ईरान में शादी पर मिसाइल हमले की जांच में जुटा अमेरिका, 4 की मौत पर उठे सवाल तो बोले जेडी वेंस- सेना से गलतियां हो जाती हैं, हम सीख लेते हैं

अमेरिका ने क्यूबा पर और कड़े किए प्रतिबंध, राउल कास्त्रो के पोते और तेल कंपनी 'अबापेट' को किया बैन, ऊर्जा संकट गहराने की आशंका

अमेरिका ने क्यूबा पर और कड़े किए प्रतिबंध, राउल कास्त्रो के पोते और तेल कंपनी 'अबापेट' को किया बैन, ऊर्जा संकट गहराने की आशंका

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

'रूस-यूक्रेन जंग रोकने को भारत तैयार', कीव में जयशंकर का ऐलान; तभी हुआ ड्रोन हमला, जेलेंस्की बोले-भारतीय डेलिगेशन को हमने बचाया

'रूस-यूक्रेन जंग रोकने को भारत तैयार', कीव में जयशंकर का ऐलान; तभी हुआ ड्रोन हमला, जेलेंस्की बोले-भारतीय डेलिगेशन को हमने बचाया

'140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा पर नो कॉम्प्रोमाइज', अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच यूक्रेन से जयशंकर की ट्रंप को दो-टूक

'140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा पर नो कॉम्प्रोमाइज', अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच यूक्रेन से जयशंकर की ट्रंप को दो-टूक