दुनिया

Bangladesh: ISKCON मंदिर पर टिप्पणी के बाद तनाव, बांग्लादेश सेना की हिंदुओं पर कार्रवाई, सामने आया Video

बांग्लादेश में इंटरनेट पर एक पोस्ट के कारण तनाव बढ़ गया, जिसमें इस्कॉन को 'आतंकवादी समूह' बताया गया, जिससे हजारी गली इलाके में हिंदू समुदाय में रोष फैल गया।

Image

बांग्लादेश सेना की हिंदुओं पर कार्रवाई

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव के कुछ हिस्सों में सेना के नेतृत्व में संयुक्त बलों ने बुधवार को गश्त की, यहां एक दिन पहले एक मुस्लिम किराना दुकानदार द्वारा इस्कॉन (ISKCON) के खिलाफ फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर झड़प हो गई थी और इसमें कई लोग घायल हो गए थे।अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यापारी उस्मान अली ने फेसबुक पर इस्कॉन को 'आतंकवादी समूह' करार दिया था जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था और हजारी गली क्षेत्र में रहने वाले हिंदू समुदाय ने इसके खिलाफ नाराजगी जताई थी।

हजारी गली में मुख्य रूप से हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं जो आभूषण की दुकानों और थोक दवा की दुकानों के मालिक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस्कॉन पर की गई इस टिप्पणी को लेकर रातभर संक्षिप्त झड़प हुई। इस दौरान मौके पर पहुंची सेना, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज करने से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान हजारी गली इलाके में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे यहां सेना के जवान पुलिस के साथ जीप में गश्त कर रहे हैं।

हजारी गली इलाका, जो मुख्य रूप से हिंदू बहुल इलाका है और अपनी आभूषण की दुकानों और थोक दवा दुकानों के लिए जाना जाता है, में रात भर हुई झड़पों के दौरान अचानक से व्यवसाय बंद हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि सेना के जवानों, अर्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया। इलाके में तनाव बना रहा, क्योंकि सेना की जीप और पुलिस ने अशांति के बाद शांति बहाल करने के उद्देश्य से हजारी गली में गश्त की।

लेफ्टिनेंट कर्नल फिरदौस अहमद ने बताया कि अली की दुकान के सामने भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद संयुक्त बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अली और उसके भाई को हिरासत में ले लिया।उन्होंने कहा, 'गुस्साई भीड़ ने आभूषण निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एसिड और आस-पास की इमारतों से कांच की टूटी बोतलें फेंकी, जिससे सेना के पांच जवान और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।'

संयुक्त बलों ने 80 संदिग्धों को हिरासत में लिया है

अहमद ने कहा कि संयुक्त बलों ने 80 संदिग्धों को हिरासत में लिया है तथा कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय खुफिया जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करते हुए अपराधियों की पहचान की जा रही है।पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुछ हिंदू समुदाय के नेताओं ने मंगलवार शाम को किसी भी तरह ही बड़ी हिंसा न होने के लिए संयुक्त बलों को घटनास्थल पर आने का आग्रह किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article