PM Modi Talks to Trump: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात क है और उन्हें ऐतिहासिक जीत और नए कार्यकाल के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
पीएम मोदी-ट्रंप के बीच बातचीत
पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके खुशी हुई। उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभप्रद और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।ट्रंप के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे एस जयशंकर
बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पहले विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक भी की थी। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था- मार्को रुबियो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए मिलकर बेहद खुशी हुई जिसमें हमने हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसकी मार्को रुबियो वकालत करते रहे हैं। साथ ही हमने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
