दुनिया

पीएम मोदी ने की 'दोस्त' ट्रंप से फोन पर बात, नए कार्यकाल की दी बधाई, जताया साथ मिलकर काम करने का संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत कर कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

Image

पीएम मोदी-ट्रंप के बीच बातचीत

Photo : PTI

PM Modi Talks to Trump: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात क है और उन्हें ऐतिहासिक जीत और नए कार्यकाल के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके खुशी हुई। उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभप्रद और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

ट्रंप के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे एस जयशंकर

बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पहले विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक भी की थी। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था- मार्को रुबियो के सेक्रेटरी ऑफ स्‍टेट का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए मिलकर बेहद खुशी हुई जिसमें हमने हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसकी मार्को रुबियो वकालत करते रहे हैं। साथ ही हमने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article