लंदन में भारतीय रेस्त्रां में आग लगाने की साजिश का पर्दाफाश! एक किशोर सहित दो गिरफ्तार; CCTV फुटेज आया सामने

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्त्रां में आग लगने से पांच लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद आगजनी के संदेह में रविवार को 15-वर्षीय एक लड़के और 54-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस अधिकारी, संदिग्धों को जान को खतरे में डालने के इरादे से आगजनी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया और वे पुलिस हिरासत में हैं।

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्त्रां में आग लगने से पांच लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद आगजनी के संदेह में रविवार को 15-वर्षीय एक लड़के और 54-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आग लगने से रेस्त्रां को भारी नुकसान हुआ है। कुछ खबरों में सीसीटीवी फुटेज में चेहरा ढके कुछ लोगों को रेस्त्रां में घुसते और आग लगने से पहले ज़मीन पर तरल पदार्थ डालते हुए देखा गया।

Arrest

लंदन में भारतीय रेस्त्रां में आगजनी के मामले में दो लोग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)

महिला समेत दो की हालात गंभीर

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार रात इलफोर्ड स्थित ‘इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट’ में बुलाया गया था। तीन महिलाएं और दो पुरुष झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले लंदन एम्बुलेंस सेवा के पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर ही इलाज किया। पुलिस ने बताया कि उनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) की हालत अब भी खतरे में है।

End of Feed