Tariff War: ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी इंपोर्ट पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रूडो बोले- हम पीछे नहीं हटेंगे

Canada Tariff War on US: अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से व्यापार युद्ध छिड़ने का खतरा है, जिसके बारे में अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे वैश्विक विकास धीमा हो सकता है और मुद्रास्फीति फिर से बढ़ सकती है।

Canada Tariff War on US: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अनेक अमेरिकी आयातों पर 25% शुल्क लगाएगा। उन्होंने अमेरिकियों को चेतावनी दी कि ट्रंप के फैसले उनके लिए गंभीर परिणाम लेकर आएंगे। दुनिया की सबसे लंबी भूमि सीमा साझा करने वाले पुराने सहयोगी देशों के बीच संबंधों में आई गिरावट के बीच ट्रूडो ने कहा कि वे 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (107 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं।

Trudeau hits Trump

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ट्रंप

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कनाडाई पीएम ने कहा कि 30 बिलियन कनाडाई डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ मंगलवार से लागू होंगे, [उसी दिन ट्रंप के टैरिफ भी प्रभावी होंगे], और 125 बिलियन कनाडाई डॉलर मूल्य के यूएस प्रॉडक्ट्स पर 21 दिनों में शुल्क लगाया जाएगा।ट्रूडो की यह घोषणा ट्रंप की तरफ से कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% और चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाने के आदेश के कुछ ही घंटों बाद आई है। हालांकि कनाडा के ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ ही लगेगा।

End of Feed