Taliban : अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान ने 2023-24 के लिए पेश भारत सरकार के बजट की तारीफ की है। तालिबान ने कहा है कि भारत सरकार ने अफगानिस्तान की सहायता के लिए जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है उससे दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे और एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। बता दें कि बुधवार को संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफगानिस्तान में विकास के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की।
बजट में अफगानिस्तान को मदद देने की घोषणा हुई है।
