दुनिया

इस देश में मुसलमान ही मुसलमान के सबसे बड़े दुश्मन, डांस करने पर महिला को 10 साल जेल की सजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 08:19 PM IST

वो देश हैं जहां महिलाओं की आजादी खत्म हो रही है। जहां मुसलमान ही मुसलमान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ईरान में अब कुछ ऐसा हुआ है, जो और भी हैरान करने वाला है। वहां पर डांस करने पर एक मुस्लिम महिला को 10 साल से ज्यादा की जेल हो गई है।

Image

मुस्लिम देशों में मुस्लिम महिला सुरक्षित नहीं

Photo : iStock

हम आपको उस जगह के बारे में बताउंगा, जहां मुसलमान ही मुसलमान के सबसे बड़े दुश्मन हैं, और उस जगह के बारे में भी बताउंगा, जहां मुस्लिम महिला को डांस करने पर 10 साल की जेल हो गई। ये वो देश हैं जहां महिलाओं की आजादी खत्म हो रही है। ये वो देश हैं जो आतंकवाद को पनपने का मौका देते हैं। और यही वजह कि आज दुनिया में कुछ इस्लामिक देशों को लेकर अलग राय बनती जा रही है, जिसके जिम्मेदार ये देश खुद हैं।

सबसे पहले पहले ईरान की बात, जो इस्लामिक देश है। वहां पर एंटी हिजाब प्रोटेस्ट के बारे में दुनिया जानती है। लेकिन ईरान में अब कुछ ऐसा हुआ है, जो और भी हैरान करने वाला है। वहां पर डांस करने पर एक मुस्लिम महिला को 10 साल से ज्यादा की जेल हो गई है। जिस महिला को जेल हुई। ये वीडियो ईरान की राजधानी तेहरान का है। जिसमें फ्रीडम स्क्वायर पर एक लड़का और एक लड़की हिजाब विरोधी आंदोलन के समर्थन में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दोनों लोग ब्लॉगर हैं। इन दोनों ने ना सिर्फ डांस किया बल्कि डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। ये वीडियो नवंबर का है। वीडियो वायरल हुआ तो ईरान की सरकार ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को पीटा भी गया और मिनिस्ट्री ऑफ इंटेलीजेंस के हवाले कर दिया गया। दोनों के परिवार पर भी रेड डाली गई। परिवार पर दबाव डाला गया कि गिरफ्तारी पर किसी से बात ना करें।

कोर्ट में दोनों को वकील भी नहीं दिया गया और जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी गई। इस साल 29 जनवरी को दोनों को सजा सुनाई गई। दोनों ब्लॉगर्स को 10 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई है। यानी खुले में डांस करने पर 10 साल से ज्यादा की सजा दे दी गई। दोनों को तेहरान की जिस जेल में रखा गया है वहां हार्डकोर क्रिमिनल रखे जाते हैं। इन दोनों पर क्या आरोप लगे हैं वो आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि क्या डांस करना इतना खतरनाक हो सकता है। कोर्ट ने दोनों को पब्लिक प्लेस में डांस करने और वेश्यावृति को बढ़ावा देने का दोषी माना है। दोनों पर नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डालने और सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने का भी दोषी माना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article