इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत भी इस फायरिंग में हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। गौर हो कि जाफा में आतंकी हमला हुआ है हमलावर ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की है हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना
जाफा में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत हुई है वहीं कुछ लोग घायल हो गए हैं, फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है।
वहीं IDF ने ट्वीट कर कहा- कुछ समय पहले ईरान से इजराइल राज्य की ओर मिसाइलें दागी गई थीं।इजराइलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया गया है, पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रक्षक निर्देश वितरित किए हैं। आईडीएफ इजराइल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और करेगा।
पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है वहीं एमडीए का कहना है कि जाफा में गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, दो मामूली रूप से घायल हैं, और एक अन्य को हल्की चोट आई है।
जाफा में गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है
मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि वह जाफा में गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।
