दुनिया

Israel Terror Attack : इजरायल में आतंकी हमला, जाफा में बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 लोगों की मौत, दो आतंकी भी ढेर- VIDEO

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई, हमलावर ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की है हमले में कई लोग घायल हुए हैं वहीं घटना में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Image

इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना

Photo : Twitter

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत भी इस फायरिंग में हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। गौर हो कि जाफा में आतंकी हमला हुआ है हमलावर ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की है हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

जाफा में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत हुई है वहीं कुछ लोग घायल हो गए हैं, फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है।

वहीं IDF ने ट्वीट कर कहा- कुछ समय पहले ईरान से इजराइल राज्य की ओर मिसाइलें दागी गई थीं।इजराइलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया गया है, पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रक्षक निर्देश वितरित किए हैं। आईडीएफ इजराइल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और करेगा।

पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है वहीं एमडीए का कहना है कि जाफा में गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, दो मामूली रूप से घायल हैं, और एक अन्य को हल्की चोट आई है।

जाफा में गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है

मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि वह जाफा में गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article