थैंक्सगिविंग को लेकर सुनीता विलियम्स उत्साहित, धरती पर भेजा शुभकामनाओं भरा संदेश

Sunita Williams: भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने वुच विल्मोर सहित अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थैंक्सगिविंग डे मनाया। पिछले पांच माह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सुनीता विलियम्स फंसी हुई हैं, जिनकी फरवरी 2025 तक संभवत: वापसी हो सकती है। बता दें कि अमेरिका सहित अन्य देशों में नवंबर के आखिरी गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है।

Sunita Williams: भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, वुच विल्मोर सहित अन्य अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थैंक्सगिविंग समारोह को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित अन्य देशों में मनाए जाने वाले थैंक्सगिविंग डे, जिसे नवंबर के आखिरी गुरुवार को मनाया जाता है, बेहद खास दिन है। इस दिन किसी भी उस इंसान व्यक्ति का आभार व्यक्त किया जाता है, जिसने किसी-न-किसी तरह से कभी-न-कभी आपकी मदद की है।

Sunita William Space Station

सुनीता विलियम्स (फोटो साभार: NASA)

थैंक्सगिविंग डे

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से एक वीडियो संदेश के जरिए थैंक्सगिविंग डे की शुभकामनाएं दी हैं। सुनीता विलियम्स ने थैंक्सगिविंग सप्ताह की शुरुआत मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी पर तथा उसके बाहर उद्योग को बेहतर बनाने के लिए कई उन्नत जीव विज्ञान औप प्रौद्योगिकी अध्ययनों के साथ की।

End of Feed