US New York Earthquake:अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि, यह इलाके में गत 40 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। अमेरिका के भूविज्ञान सर्वेक्षण विभाग ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि स्थानीय समायुनसार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बफेलो का पूर्वी उपनगर वेस्ट सिनेका था और इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।
यह गत 40 साल के बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था
काउंटी की आपात सेवा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बफेलो से करीब 20 मील उत्तर में नियाग्रा फॉल सहित 30 मील के व्यास में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
कनाडा ने भूंकप की तीव्रता 4.2 मानी गई और हल्के झटके दक्षिणी ओंटारियो में महसूस किए गए। गौर हो कि सोमवार को ही तुर्की और सीरिया में भी काफी भयानक भूकंप आया जिसमें अभी तक की जानकारी के मुताबिक 2300 लोगों की मौत हो चुकी है।
