'होर्मुज बंद रहेगा, जब तक नाकेबंदी रहेगी', ट्रंप की बात से भड़क कर ईरान ने बदला अपना फैसला

Strait Of Hormuz Closed: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने पहले इस अहम समुद्री मार्ग को खोलने का संकेत दिया था, जिससे वैश्विक स्तर पर राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा, जिससे संघर्ष और गहरा गया। उन्होंने होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रखने की बात कही। इसके बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका नाकेबंदी नहीं हटाता, तो वह भी होर्मुज को बंद रखेगा।

Strait Of Hormuz Closed: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। वजह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। दरअसल, जैसे-तैसे ईरान ने कुछ दिनों पहले होर्मुज खोलेने की बात कही थी। दुनिया ने 49 दिनों के बाद राहत की सांस ली थी, हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा, जिससे ईरान ने अपना फैसला वापस ले लिया।

strait of Hormuz

ईरान ने फिर से होर्मुज बंद करने का फैसला लिया। AI IMAGE

अमेरिका को ब्लैकमेल कर रहा ईरान: ट्रंप

दरअसल, ट्रंप ने ईरान के फैसले पर खुशी तो जाहिर की लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना, होर्मुज में नाकेबंदी जारी रखेंगे। अमेरिका के इस फैसले से ईरान ने एतराज जाहिर की और कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो ईरान भी होर्मुज नहीं खोलेगा। वहीं,शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान चालाकी दिखा रहा है और वह उसे अमेरिका को ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं देंगे।

End of Feed