दुनिया

आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा स्टेचू ऑफ यूनिटी जितना बड़ा एस्टेरॉयड, नासा ने किया आगाह

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 11:51 AM IST

यह पहले से ही अपनी कक्षा में 62739 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर यात्रा कर रहा है जिसकी गति एक अंतरिक्ष यान जितनी है।

Image

धरती के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड

Asteroid 2004 UU1: नासा ने अपने एडवांस अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद दूरबीनों का इस्तेमाल करके खुलासा किया है कि आज एक बड़ा एस्टेरॉयड (asteroid) यानि क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। इस एस्टेरॉयड को Asteroid 2004 UU1 नाम दिया गया है, और यह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आज 30 अक्टूबर को यह पृथ्वी से गुजर सकता है। जानकारी के अनुसार, Asteroid 2004 UU1 के लगभग 4 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से गुजरने की उम्मीद है। यह पहले से ही अपनी कक्षा में 62739 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर यात्रा कर रहा है जिसकी गति एक अंतरिक्ष यान जितनी है।

9 मई 1909 को सबसे करीब आया एस्टेरॉयड

यह अंतरिक्ष चट्टान पृथ्वी के पास के क्षुद्रग्रहों के अपोलो समूह से संबंधित है। इन एस्टेरॉयड का नाम 1930 के दशक में जर्मन खगोलशास्त्री कार्ल रेनमुथ द्वारा खोजे गए विशाल 1862 अपोलो एस्टेरॉयड के नाम पर रखा गया है। नासा के अनुसार, इस एस्टेरॉयड की खोज 23 अक्टूबर 2004 को लिंकन नियर-अर्थ एस्टेरॉयड रिसर्च (LINEAR) परियोजना द्वारा की गई थी। 21वीं सदी में खोज के बावजूद एस्टेरॉयड 9 मई 1909 को लगभग 34 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब आया था। आज के बाद यह 17 नवंबर 2027 को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा, जब यह लगभग 66 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

कितना बड़ा है ये एस्टेरॉयड

Asteroid 2004 UU1 लगभग 620 फीट चौड़ा है और यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ा है। इसके बड़े आकार के कारण इसे संभावित खतरनाक चीज घोषित किया गया है। सिर्फ 492 फीट से बड़े खगोलीय पिंड और जो पृथ्वी से 7.5 मिलियन किलोमीटर से अधिक करीब से गुजरते हैं, उन्हें इस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है। पृथ्वी से इतना नजदीक होने के कारण नासा, ईएसए और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने एस्टेरॉयडको उनकी कक्षाओं में ट्रैक करने और इससे होने वाले नुकसान के मद्देनजर इसकी दिशा बदलने बदलने की भी तकनीक विकसित की है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article